..................... Taapsee Pannu on Shahrukh Khan's son Aryan Khan's drugs case- 'That’s a part and parcel of being a public figure' | आर्यन खान ड्रस मामले पर तापसी पन्नू का रिएक्शन- 'पब्लिक फिगर होने के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं' - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रस मामले पर तापसी पन्नू का रिएक्शन- 'पब्लिक फिगर होने के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं'

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत कोर्ट द्वारा नामंजूर कर दी गई है। आर्यन को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में रखा है। ड्रग्स मामले में आर्यन का नाम आते ही एक ओर जहां सोशल मीडिया पर बॉलीवुड, शाहरुख खान और स्टारकिड्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, इंडस्ट्री के कई कलाकारों से शाहरुख और गौरी के लिए सपोर्ट दिखाया।

सलमान खान, जोया अख्तर से लेकर हंसल मेहता, ऋचा चड्ढा तक.. सभी शाहरुख के साथ खड़े हैं। वहीं, हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

taapsee-pannu-on-aryan-khan-drug-case

केस के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, "यह एक पब्लिक फिगर होने का पार्ट एंड पार्सल है। यह एक भार है जिसे हर पब्लिक फिगर का परिवार भी लेकर चलता है, चाहे वे इसे पसंद करें या नहीं। आपके पास एक स्टार स्टेटस को एन्जॉय लेने के सकारात्मक पहलू हैं और लेकिन इसके साथ ही कुछ नकारात्मक बातें भी साथ आती हैं। अगर यह एक बड़े सितारे का परिवार है, तो आप भी इसके फायदों को एन्जॉय करते हैं, है ना? तो, एक नकारात्मक पक्ष भी है जिसका आप अंत में सामना कर रहे हैं। जहां तक आप आधिकारिक तौर पर परिस्थितियों से गुजरने के बाद परिणामों का सामना करने के लिए तैयार हैं, आप जानते हैं कि आपको वास्तव में परेशान होने की जरूरत नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X