मुझे सेक्स कॅामेडी फिल्म नहीं करना, महिलाओं को गंदा दिखाया जाता है- तापसी पन्नू
कंटेंट आधारित सिनेमा को अपनी पहचान बना चुकी हैं तापसी पन्नू। जी हां। जब बी किसी ऐसी फिल्म की बात आती है जहां पर कहानी पूरी फिल्म की यूएसपी हो। ऐसी फिल्मों के लिए अब तापसी पन्नू का नाम पहचाना जाने लगा है।
बेबी, मिशन मंगल के बाद अब उनकी नई फिल्म सांड की आंख दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है। लगातार कंटेंट बेस्ड फिल्में करने के कारण अब तापसी खुद को कॅामेडी और सेक्स के तालमेल से बनी हुई फिल्मों में नहीं देखना चाहती हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तापसी ने कहा है कि मैं कभी भी सेक्स कॅामेडी फिल्में नहीं करूंगी। इन फिल्मों में महिलाओं के किरदार को सही तरीके से नहीं दिखाया जाता है। ऐसी फिल्मों में महिलाओं को गंदे तरीके से मजाक उड़ाया जाता है। उन पर लगातार डबल मीनिंग डायलॅाग बोले जाते हैं।
वैसे आज भले तापसी इस तरह की फिल्मों से किनारा करने की सोच रही हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा है जब साउथ सिनेमा के लिए उन्होंने बोल्ड सीन भी दिए हैं। यकीन नहीं आता तो ये तस्वीरें देख लीजिए..


Click it and Unblock the Notifications