Record..अक्षय की ये ब्लॅाकबस्टर फिल्म बन गई..भारत की पहली ऐसी पहली फिल्म..जो..
तापसी पन्नू और अक्षय कुमार की जोड़ी ने एक और धमाका कर दिया है। नाम शबाना भारत की पहली स्पिन आॅफ फिल्म बन गई है। आखिर कैसे?
पिंक के बाद तापसी पन्नू अपने करियर में तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। बॅालीवुड की चुनिंदा एक्ट्रेस ही ऐसी होती हैं,जिन्हें कम समय में इतनी सफलता हासिल हो।या फिर जो एक्ट्रेस की लंबी फेहरिस्त के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में कामयाब होती हो।
इन दिनों तापसी की फिल्म नाम शबाना चर्चा में है। अपनी दमदार कास्टिंग के साथ इस फिल्म ने अपने नाम एक बड़ा खिताब हासिल कर लिया है। जी हां। नाम शबाना अब केवल एक फिल्म नहीं रही है। बल्कि अब इस फिल्म ने अपना नाम बॅालीवुड के इतिहास में एक दम ऊपरी पायदान पर लिखवा दिया है।
नाम शबाना भारतीय सिनेमा की पहली स्पिन आॅफ फिल्म है। अब तक कई फिल्मों के सीक्वल को बनाए गए हैं।लेकिन पहली बार किसी फिल्म का प्रीक्वल बनाया गया है।
इससे पहले केवल सलमान खान स्टारर दबंग को लेकर ऐसी चर्चा हुई थी कि इस फिल्म का प्रीक्वल बनाया जाएगा। जिसमें चुलबुल पांडे के पुलिस अफसर बनने की जर्नी दिखाई जाएगी।

इससे पहले निर्माता नीरज पांडे ने ही बेबी के शबाना किरदार के शबाना बनने के सफर पर ही एक धमाकेदार कहानी की प्लानिंग कर उसे रिलीज के लिए भी तैयार कर दिया।
इस महीने के अंत में यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले इस फिल्म से जुड़ी हुई ऐसी कई प्रमुख जानकारी जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications