..................... Taapsee Pannu Kicks Off Shooting For Mulk - Hindi Filmibeat

जुड़वा 2 के सुपरहिट होने के बाद तापसी ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग

By Shweta

जुड़वा 2 को मिली सफलता के बाद अब तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं। तापसी पन्नू ने अनुभव सिन्हा की थ्रिलर फिल्म मुल्क की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में तापसी पन्नू ऋषि कपूर की बहू की भूमिका में नजर आएंगी जो एक वकील रहती है।

तापसी पन्नू ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक लीडिंग साइट से कहा कि "एक हल्की फुल्की मजाकिया फिल्म में काम करने के बाद फिर से एक ऐसी फिल्म में काम कर रही हूं जिसपर बहस शुरू होगी और लोग इसके बारे में बात करेंगे।मैं इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं।"

taapsee-pannu-kicks-off-shooting-next-movie-mulk

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर भी शेयर की और लिखा है "नाम है आरती..पूरा नाम..जल्द ही पता चलेगा।अगली फिल्म मुल्क।" ऐसा लग रहा है कि तापसी पन्नू अपनी थ्रिलर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे काफी इंज्वॉय कर रही हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म जुड़वा 2 120 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट हो चुकी है। इसके पहले इस साल आई नाम शबाना के लिए भी तापसी पन्नू को काफी सराहा गया। इसके साथ ही पिछले साल आई फिल्म पिंक भी लोगों ने पसंद की थी और समीक्षकों ने भी सराहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X