तापसी पन्नू की अगली फिल्म- रिलीज हुआ First LOOK पोस्टर्स- एकदम धमाकेदार
आरएसवीपी की आगामी फिल्म के लुक की छोटी-छोटी झलकियां साझा करने के बाद, अब आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म में अभिनय करते हुए नज़र आएंगी, जिसका नाम होगा रश्मि। निर्माताओं के साथ-साथ तापसी पन्नू ने भी पोस्ट साझा करते हुए किरदार के चेहरे से पर्दा उठा दिया है जिसमें अभिनेत्री के बोहेमियन लुक ने फ़िल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है।
निर्माताओं ने फर्स्ट लुक पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, "She broke through the shackles of traditions to fulfill her dreams".

तापसी पन्नू ने चार अलग-अलग हिस्से शेयर किए और इन हिस्सों के साथ एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- 'पैर जमीन पर चलने के लिए लेकिन इसका लक्ष्य सरहद को पार करना है क्योंकि कोई भी सपना बड़ा नहीं होता है।'
"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" जैसी वर्ष की सबसे बड़ी हिट देने के बाद, आरएसवीपी अब आगामी फिल्म के लिए कमर कस रही है जो कि तापसी पन्नू अभिनीत एक अनटाइटल्ड फिल्म है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म होगी, जिसकी झलक से साफ है कि तापसी काफी अलग अंदाज में दिखने वाली हैं।
तापसी पन्नू के लुक का खुलासा करने वाले सभी पोस्ट ने उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शक अब बेसब्री से फ़िल्म के टाइटल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, निर्माताओं से एक और ब्लॉकबस्टर की उम्मीद भी की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications


