फिल्म 'लूप लपेटा' से तापसी पन्नू का First LOOK रिलीज, पहली झलक ही एकदम शानदार
तापसी पन्नू इन दिनों बैक टू बैक फिल्में शूट कर रही हैं। रश्मि रॉकेट के बाद अब अभिनेत्री ने फिल्म 'लूप लपेटा' की शूटिंग शुरु कर दी है। और फिल्म से तापसी का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में तापसी के साथ होंगे दमदार एक्टर ताहिर राज भसिन। फिल्म का निर्देशन आकाश भाटिया कर रहे हैं।
तापसी का यह फर्स्ट लुक रिलीज के साथ ही सुर्खियों में है। फैंस तारीफ़ करते नजर आ रहे है। बता दें कि लूप लपेटा 1998 में रिलीज हुई जर्मन की सुपरहिट क्लासिक फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन Tom Tykwer ने किया था.. और Franka Potente, Moritz Bleibtreu, Herbert Knaup, Nina Petri जैसे सितारे लीड रोल में थे। इस फिल्म को ऑस्कर्स में भी नॉमिनेट किया गया था।

आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित, सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर) और आयुष महेश्वरी द्वारा निर्मित.. लूप लपेटा की शूटिंग गोवा में अपने आख़िरी शेड्यूल में चल रही है। यह एक थ्रिलर- कॉमेडी है।


Click it and Unblock the Notifications