''मैं वरूण धवन और अक्षय कुमार जितनी फीस डिमांड नहीं कर सकती ''
बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के बीच फीस की असमानता पर काफी समय से वाद विवाद चल रहा है। ऐसे में तापसी पन्नू से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, हां मैं बिल्कुल इस बात से सहमत हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में फीस की समानता होनी चाहिए। लेकिन खुद की बात करूं तो आज मैं उतनी ही फीस की डिमांड नहीं कर सकती, जितना अमिताभ बच्चन, वरूण धवन या अक्षय कुमार करते हैं।
अक्षय कुमार ने दुश्मनों को किया एलर्ट- दुनिया में तबाही मचाने को तैयार
तापसी पन्नू ने कहा, इंडस्ट्री में फीस या सैलेरी लोगों की योग्यता और अनुभव के अनुसार मिलना चाहिए। आज मैं उतनी फीस नहीं डिमांड कर सकती, जितना मेरी फिल्मों में कुछ को-एक्टर्स करते हैं.. क्योंकि उनकी फिल्में पैसा कमाती हैं।

तापसी ने वरूण धवन का उदाहरण देते हुए कहा- जुड़वा 2 हो या अक्टूबर या सुई धागा, दर्शक उनके नाम से ही थियेटर तक आते हैं और फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलती है। जिसका मतलब होता है कि कुछ ही दिनों में निर्माता को उनके बजट से ज्यादा पैसा मिलना गारंटी है। आखिरकार, यह एक बिजनेस है.. जहां आप पैसा कमाते हैं, पैसा बनाते हैं।
शादी के बाद दीपिका- रणवीर की नई तस्वीर, दोस्तों के साथ परफेक्ट पोज़
बॉलीवुड एक्ट्रेसस की बात की जाए.. फिलहाल आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ही ऐसे नाम हैं.. जिनके लिए दर्शक थियेटर तक जाते हैं। लेकिन वहीं, मौजूदा समय में दर्शक सिर्फ सुपरस्टार के नाम नहीं बल्कि फिल्म के कंटेंट भी देखते हैं। यदि कंटेंट में दम नहीं.. तो अक्षय कुमार, सलमान खान हो या आमिर खान, फिल्म फ्लॉप ही होती है। ताजा उदाहरण रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सभी के सामने है।
बहरहाल, तापसी पन्नू फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल और बदला में नजर आएंगी। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जानी इस एक्ट्रेस ने बिग बी से लेकर अक्षय कुमार, वरूण सभी के साथ हिट फिल्में दी हैं। तापसी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
