क्लीवेज दिखाते हुए तापसी पन्नू ने पहना मां लक्ष्मी का नेकलेस, धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला दर्ज

Taapsee Pannu Hurts Religuous Sentiments: 'पिंक', 'हसीना दिलरुबा' और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसी तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक्ट्रेस ने रेड नेकलाइन ड्रेस के साथ गोल्ड का हैवी नेकपीस गले में कैरी किया था, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। ऐसे में बोल्ड क्लीवेज लुक पर मां लक्ष्मी का नेकलेस पहनना कुछ धार्मिक लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
'मनमर्जियां' की एक्ट्रेस ने 14 मार्च को मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक से एक फोटो और एक वीडियो अपलोड की थी। धार्मिक संगठन हिंद रक्षक संगठन ने पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।
यह आरोप हिंद रक्षक संगठन इंदौर के संयोजक एकलव्य सिंह गौर ने लगाया, जो भाजपा विधायक मालिनी गौर के बेटे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौर की ओर से धार्मिक भावनाओं और धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है। तापसी ने अभी तक कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया है।
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी ने खुले गले की ड्रेस पर देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इस बात पर हिन्दू संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जानबूझ कर अभिनेत्री ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। आपको बता दे कि एकलव्य गौड़ विधायक मालिनी गौड़ के बेटे है और भाजपा की नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी भी है। इससे पहले उन्होंने कामेडियन मुनव्वर फारुकी का इंदौर में शो रुकवा दिया था और कामेडियन पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। मुनव्वर को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा था और सुप्रीम कोर्ट से उसकी जमानत हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications