कंगना रनौत के अभद्र कमेंट्स पर तापसी पन्नू का पलटवार- 'कुछ लोगों के डीएनए में जहर भरा है'
किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर एक बार फिर तापसी पन्नू और कंगना रनौत आमने सामने हैं। लेकिन इस बार यह जंग अभद्रता के स्तर तक पहुंच चुका है। पिछले दिनों तापसी पन्नू ने उन सभी कलाकारों पर ताना मारते हुए एक ट्विट किया था, जो अभी तक चुप थे, लेकिन रिहाना के ट्विट के बाद अचानक से मुद्दे में उतर आए।
तापसी के ट्विट पर कंगना इतना बिफर गईं कि उन्होंने एक के बाद एक ट्विट्स में तापसी को सस्ती कॉपी से लेकर पालतू तक कह डाला। इस पर तापसी ने जवाब देते हुए लिखा कि कुछ लोगों ने डीएनए में ही जहर भरा होता है।

यहां से शुरु हुआ मामला-
भारत में नए कृषि बिल को लेकर चल रही किसान आंदोलन पर पॉपस्टार स्टार रिहाना ने ट्विट किया था। जिसके बाद एक के बाद एक अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नाम ने किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया। नतीजा यह हुआ कि इंटरनेशनल सेलेब्स के अभियान पर पहले विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई। फिर शाम होते होते तक बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार सरकार के समर्थन में खड़े दिखे।
सलमान खान फैंस के लिए बड़ी खबर- 3 फिल्में रिलीज के लिए तैयार, 2021 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका फाइनल


Click it and Unblock the Notifications