बदला: दमदार होगा तापसी पन्नू का रोल, अमिताभ बच्चन के साथ एक और धमाका

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को आपने फिल्म पिंक में एक साथ देखा था और उस फिल्म में अमिताभ और तापसी के अभिनय को बेहद सराहना मिली थी। बता दें कि एक बार फिर से दोनो स्टार्स साथ में फिल्म का करने वाले हैं। जी हां दोनो सुपरस्टार्स सुजॉय घोष की फिल्म मे नजर आने वाले है और फिल्म का नाम है बदला।

बता दें कि इस फिल्म की चर्चा है और हाल ही में तापसी पन्नू ने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा करते हुए कहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार होने वाला है और वो एक बार फिर से दर्शकों को चौकाने वाली है। हाल ही मे अपनी पहली शॉर्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान तापसी ने इस बात का खुलासा किया और कहा कि फिल्म में उनका रोल पावरफुल दिखने वाला है।

taapsee pannu, amitabh bachchan, badla, तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन, बदला

बदला को निर्देशक सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे है। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन का होना फिल्म की क्वालिटी और और इसकी लोकप्रियता को दोगुना कर देगा।

तापसी अक्सर कहती है कि उनको अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का फिर से मौका मिला है इस बात के लिए वो अपने आपको खुशनसीब समझती है। फिल्म पिंक में दोनो ने पहली बार साथ आकर काफी धमाल मचाया था।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी और फिल्म अगले महीने यानि जून में फ्लोर पर आ सकती है। इसके लिए अमिताभ और तापसी ने तैयारी शुरु कर दी है।

ये एक स्पैनिश फिल्म के राइट्स सुजॉय घोष को मिले है जो जिसका वो हिंदी रीमेक बनाने की सोच रहे है। इस फिल्म के लिए काफी समय से चर्चा चल रही थी पर अब इसका नाम सबके सामने आ गया है।

इस समय अमिताभ बच्चन के हाथ में काफी बड़ी फिल्में है जिनमे से एक ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है जिसकी शूटिंग मे वो इस समय काफी व्यस्त है।

तापसी पन्नू को भी इस समय काफी फिल्मों में देखा जा रहा है और वो अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर रही है। इसके पहले भी कई फिल्मों में वो अपने अभिनय का दम दिखा चुकी है और काफी वाहवाही भी लूट चुकी है।

बता दें कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी में उनके अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X