Taapsee Pannu Wedding- तापसी पन्नू ने गुपचुप रचाई शादी? इस बैंडमिंटन प्लेयर की बनी दुल्हन!

taapsee pannu mathias boe

तापसी पन्नू को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी कि वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हो रहा था कि वो कब शादी करेंगी।

लेकिन अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है और इसके बाद से उनके सारे फैंस चौंक गए हैं। पता चला है कि हसीना ने गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होने उदयपुर में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है।

न्यूज18 के मुताबिक, उनकी शादी शनिवार (23 मार्च) को हुई। बुधवार को शुरू हुए समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। कई लोगों ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं लेकिन किसी ने ये नहीं बताया है कि वो कहां पहुंचे है।

उदयपुर में हुई शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री और बैडमिंटन ने उदयपुर में शादी रचाई है। पता चला है कि शादी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 20 मार्च को शुरू हुआ था। कपल चाहता था कि वे अपने शादी वाले दिन पर मीडिया का मामला नहीं रखना चाहते हैं। ये दोनों वैसे भी प्राइवेट में ही सारे काम करने को लेकर जाने जाते हैँ। लेकिन जब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं तो लोग हैरान हैं और ताज्जुब मान रहे हैं। मैथियास से अपने रिश्ते तो लेकर तापसी ने कभी भी कुबूलनामा नहीं दिया है।

कौन कौन था मौजूद?

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हिस्सा नहीं बने। गेस्ट लिस्ट में कुछ नाम हैं जिसमें पायल और अनुराग कश्यप शामिल हैं। अनुराग तापसी के साथ काफी करीबी रिश्ता साझा करते हैं और उन्हें मनमर्जियां और दोबारा जैसी फिल्मों में निर्देशित कर चुके हैं। उनके अलावा इस इवेंट में कनिका ढिल्लों और उनके पति हिमांशु शर्मा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे। हालांकि इवेंट से शादी की तस्वीरें निकलकर सामने नहीं आई हैं। देखने वाली बात होगी कि उनका दुल्हन वाला लुक कब सामने आता है।

Read more about: taapsee pannu mathias boe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X