फैन्स ने की सेल्फी की डिमांड तो फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, बोले ऐसे कड़वे शब्द की लोग बोले- दूसरी जया बच्चन

Taapsee Pannu got angry When fans demanded a selfie: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों वह अपनी शादी की खबरों के लेकर चर्चाओं में थीं वहीं अब अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को कभी भी पब्लिक एरिया में ज्यादा देखा नहीं जाता है, लेकिन जब भी देखा जाता है तापसी गुस्से में पैपराजी को डांट देती हैं या फोटो खिंचवाने से मना कर देती हैं। वहीं हाल ही में तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां तापसी पन्नू फैन्स से फोटो ना खिंचवाने के लिए भागती हैं, लेकिन फिर जो होता है उससे तो उनके फैन्स नाराज हो जाते हैं।
तापसी का फैन्स पर फूटा गुस्सा
तापसी पन्नू को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया था। ग्रीन टॉप और स्कर्ट पहने तापसी पन्नू काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उन्हें देखते ही फैन्स खुश हो गए और तापसी के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। तपासी ने फैन्स से साफ कहा कि वह फोटो नहीं खिंचवाएंगी। इसके बाद भी फैन्स ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उनकी कार के पास पहुंच गए। तापसी पन्नू ने फैन्स को अपने पास आता देख अपना आपा खो दिया और गुस्से से लाला हो गईं। तापसी पन्नू ने गुस्से में कहा 'हट जाईए यहां से' और कार में बैठ गई, लेकिन फिर भी फैन्स उनका इंतजार करते रहे।
यूजर्स ने किया तापसी को जमकर ट्रोल
बता दें कि तापसी पन्नू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इस तरह का बर्ताव जरा भी अच्छा नहीं है आखिरकार फैन्स अपने फेवरेट स्टार का घंटों इंतजार करते हैं क्या सितारे एक सेल्फी नहीं दे सकते। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आप दूसरी जया बच्चन की तरह दिख रही हो। बता दें कि तापसी को उनके इस तरह से बात करने के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications