Taapsee Pannu ने शाहरुख खान की डंकी पर दिया नया अपडेट, बताया सोशल मीडिया से क्यों थीं गायब!

taapsee-pannu-gives-new-update-on-dunki-with-shahrukh-khan-and-reacts-on-her-social-media-absence

Taapsee Pannu gives new update on Dunki: तापसी पन्नू कुछ समय से सुर्खियों से दूर हैं। वो ना सिर्फ बड़े पर्दे पर से ही गायब हैं, बल्कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी है। ऐसे में जब हाल ही में तापसी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ बातचीत का सेशन रखा तो सवालों की झड़ी लग गई।

इस चैट दौरान एक्ट्रेस ने अपने निजी जीवन से लेकर शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म डंकी और अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जवाब दिये। राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी को लेकर तापसी ने नया अपडेट दिया है, जिसे सुनकर फैंस थोड़े से उत्साहित हैं।

डंकी पर तापसी पन्नू ने दिया ये जवाब

डंकी से जुड़े सवालों पर तापसी पन्नू ने कहा, "बस इतना पता है कि मुझे अब भी फिल्म का कुछ दिनों के लिए शूट करना है। उससे ज़्यादा डिटेल आपको फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ही बता सकते हैं। उनसे ही पूछिए। सिर्फ वही जानते हैं कि फिल्म का फर्स्ट लुक कब आएगा? मैं बस जाती हूं, शूट करती हूं और लौट आती हूं। और इस फिल्म का हिस्सा बनकर ही मैं बहुत खुश हूं।"

जी हां, अभी डंकी की शूटिंग चल ही रही है। तापसी और शाहरुख के कुछ शेड्यूल अभी भी बचे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फिल्म समय पर रिलीज हो पाएगी? बता दें, डंकी की रिलीज डेट क्रिसमस 2023 है।

बताया सोशल मीडिया से क्यों हैं गायब!

फिल्मों के अलावा, तापसी ने अपने सोशल मीडिया से गायब होने को लेकर भी जवाब दिया। जब फैंस ने एक्ट्रेस से सोशल मीडिया से गायब होने को लेकर सवाल किया.. तो एक्ट्रेस ने बताया कि यहां पर बहुत ज्यादा टॉक्सिटी और निगेटिव वातावरण के कारण उन्होंने प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने का फैसला किया था।

Read more about: taapsee pannu dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X