..................... Taapsee Pannu getting married soon? The actress gave such a big statement! जल्द ही शादी कर रहीं हैं तापसी पन्नू? अभिनेत्री ने दे डाला इतना बड़ा बयान! - Hindi Filmibeat

जल्द ही शादी कर रहीं हैं तापसी पन्नू? अभिनेत्री ने दे डाला इतना बड़ा बयान!

तापसी पन्नू ने ना सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। इस वक्त उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म रिलीज हुई थी और काफी पसंद की गई थी। अपनी फिल्मों के तापसी पन्नू ने एक शानदार वर्ष बिताया। लेकिन इस वक्त उनकी शादी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि अभिनेत्री काफी जल्दी शादी के बंधन में बंध सकती हैं लेकिन अभिनेत्री ने एक बड़ा बयान दिया है।

शादी के बाद पर उन्होने कहा, "जब भी मेरी शादी होगी, यह एक सुकून भरे माहौल में होगी। मुझे शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। शादी के बाद बहुत कुछ नहीं बदलेगा इसलिए मुझे अभी कोई बड़ी जरूरत महसूस नहीं हो रही है।"

taapsee pannu, तापसी पन्नू

उनके इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि शादी को लेकर तापसी पन्नू क्लियर हैं। पता चला था कि वो अपने नजदीकी दोस्त के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर उन्होने कहा कि.. "लॉकडाउन के कारण पिछले दो साल मेरे लिए थोड़े बुरे और अव्यवस्थित रहे हैं। मैं सचमुच अपने और अपने परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश कर रहीं हूं।''

तापसी पन्नू आने वाले साल में कई बड़े धमाके करने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके लिए ये साल काफी दमदार होगा और लोगों को उनकी फिल्में पसंद आने वाली हैं। तापसी पन्नू अपनी एक फिल्म शाबास मिथु को लेकर चर्चा में हैं और इसको लेकर जल्दी ही अपडेट सामने आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X