..................... पैपराजी पर आगबबूला हुईं तापसी पन्नू का चौकाने वाला वीडियो वायरल Taapsee Pannu getting angry at paparazzi Video went viral, people said - 'Jaya Bachchan Part 2' - Hindi Filmibeat

पैपराजी पर आगबबूला हुईं तापसी पन्नू का चौकाने वाला वीडियो वायरल, लोग बोले- 'जया बच्चन पार्ट 2'

taapsee pannu

तापसी पन्नू इस वक्त उन सितारों की लिस्ट में हैं जो कि मीडिया और पैपराजी पर अक्सर आग बबूला दिखाई देती हैँ। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें वो पैप्स पर भड़कती और इरिटेट होती नजर आ रही हैं।

बीती रात जब वो डिनर के लिए बाहर निकलीं तो पैपराजी पर भड़क गईं। इस दौरान उन्होने जिस तरह से पैपराजी से बात की वो कैमरे में कैद हो गया है और लोग काफी हैरान हैं। दरअसल तापसी कार में घुसने के लिए इंतजार कर रही हैं थीं लेकिन पैप्स वहां खड़े थे।

वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से तापसी ने इरिरेट होकर कहा, "प्लीज हट जाइए, प्लीज हट जाइए नहीं तो बोलेंगे धक्का लग गया। हट जाइए प्लीज, हट जाइए, हट जाइए, हट जाइए। आराम से बोल रहे हैं नहीं तो बोलेंगे धक्का लग गया। हट जाओ, हट जाओ, प्लीज हट जाओ, प्लीज हट जाओ, प्लीज हट जाओ।"

जैसे ही वो कार के अंदर गईं तो जाते जाते उन्होने पैप्स से धन्यवाद" कहा। इस दौरान एक पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है, ''बाय तापसी जी। बहुत अच्छे हो।" इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा, ''वह सही है, आजकल की मीडिया नागिन..।''

एक ने लिखा, ''पैप्स इस प्रकार के अपमान के पात्र हैं...वे आजकल बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।'' एक का कहना था, ''जया बच्चन पार्ट 2।'' इस तरह से लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। लुक्स की बात करें तो इस दौरान आउटिंग के लिए तापसी ने ब्लैक टॉप और हल्के पीले रंग की स्कर्ट पहनी थी।

वह अपने साथ एक बैग भी ले गई थीं। तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट पर वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी लोगों के सामने नजर आएंगी।

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X