..................... तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू, ताहिर राज भसीन ने कही ये बात taapsee Pannu film Looop Lapeta shooting begin from next month tahir raj bhasin says cant wait - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू, ताहिर राज भसीन ने कही ये बात

ताहिर राज भसीन अपनी अगली फिल्म 'लूप लपेटा' की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनाई गई है और यह युवा अभिनेता अपनी फिल्म के सेट पर वापसी को लेकर बेहद रोमांचित है।

"लूप लपेटा में काम शुरू करने का इंतजार मुझसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। यह एक अद्भुत स्क्रिप्ट है और लॉकडाउन के दौरान जैसे-जैसे फिल्म के ड्राफ्ट इम्प्रूव हुए हैं, मैं खुद इस स्टोरी को जीता रहा हूं। यह मुझे बेहद चैलेंजिंग और काम करने के ऐतबार से बड़ी मजेदार स्टोरी लगती है। यह मेरे अब तक के काम से एकदम अलग भी है, जिससे मेरा इक्साइटमेंट डबल हो गया है!"- बता रहे हैं ताहिर, जो रणवीर सिंह स्टारर '83' में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाते भी नजर आएंगे।

Looop Lapeta

अपनी बात को विस्तार देते हुए ताहिर कहते हैं, "एलिप्सिस और स्टूडियो, सोनी के प्रोड्यूसर- अतुल कस्बेकर व तनुज गर्ग इस नए तथा बदले हुए माहौल से भली-भांति परिचित हैं, जिसमें हम काम शुरू करने जा रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि फिल्म का सेट एक सुरक्षित कार्यस्थल बने, जिसमें हर क्रू मेम्बर और प्रोजेक्ट सकुशल रहे।"

तापसी और ताहिर की जोड़ी नई और इक्साइटिंग ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। ताहिर को पूरा भरोसा है कि ऑडियंस उनके बीच की केमिस्ट्री को बहुत पसंद करेगी। वह खुलासा करते हैं, "एक्टिंग वाला लीड पेयर कुछ-कुछ किसी डांस डुएट जैसा होता है। परफॉर्मेंस तभी खिलता है जब दोनों डांसर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। फिल्म में तापसी का होना एक वरदान साबित होने जा रहा है और मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस को यह केमिस्ट्री बखूबी नजर आएगी। उनकी इनर्जी अद्भुत है और वह एक असाधारण तथा सहज-स्वाभाविक अभिनेत्री हैं। मैं उनके साथ 'लूप लपेटा' की दुनिया उजागर करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।"

कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब छह महीनों की पूर्ण बंदी झेलने के बाद इंडस्ट्री का पहिया फिर से घूमने को लेकर ताहिर रोमांचित हैं। "लॉकडाउन सबके लिए ठहर कर पुनर्मूल्यांकन करने का वक्त था। इस दौरान प्रोजेक्ट रीराइट करने और उन्हें बेहतर बनाने का भी समय मिल गया। अब लोग काम पर होने तथा दोस्तों के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं। महामारी और लॉकडाउन ने सेहत और सुरक्षा के प्रति हमारा नजरिया बदल कर रख दिया है। अखाड़े में लौटना और सबसे पहले किक स्टार्ट होने वाले किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना कमाल का अहसास है। इसके साथ-साथ यह स्फूर्तिदायक भी है और यही अहसास हमें कामकाज की एक स्थिर कार्यसूची निर्धारित करने की जिम्मेदारी भी सौंपता है।"- इतना कह कर ताहिर अपनी बात समाप्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X