'पैडेड ब्रा पहनाओ, नाभि के शॉट्स लो..' तापसी पन्नू ने खोल दी थी साउथ इंडस्ट्री की पोल, जान्हवी कपूर को लेकर..

Taapsee Pannu on South Industry: जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ और लोग कह रहे हैं कि इस फिल्म में उनको जरूरत से ज्यादा ही ग्लैमरस दिखाया गया है।

Taapsee Pannu

इस फिल्म के रिलीज होते ही फिर से उन पुरानी फिल्मों को लेकर बातें हो रही हैं जिनको देखकर आरोप लगते थे कि साउथ फिल्मों में हीरोइनों को उनके किरदार और एक्टिंग से ज्यादा सिर्फ खूबसूरती और ग्लैमर के जरिए पेश किया जाता है।

Also Read
EETHA: श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद फिर करेंगी तगड़ा धमाका, 'ईथा' की रिलीज डेट का ऐलान, ऐसी होगी फिल्म
EETHA: श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद फिर करेंगी तगड़ा धमाका, 'ईथा' की रिलीज डेट का ऐलान, ऐसी होगी फिल्म

ऐसे में तापसी पन्नू का पुराना बयान फिर से सुर्खियों में हैं जिसमें उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की पोल खोलकर रख दी थी। जान्हवी कपूर के इस लुक के सामने आने के बाद वो बातें फिर से सामने आ रही हैं जिसके लिए अभिनेत्री ने कहा था कि, नाभि के शॉट्स लिए जाते हैं और हीरोइन को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता है। तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ से ही की थी।

पैडेड ब्रा के लिए कहा जाता था

जान्हवी कपूर के इस विवाद के बीच तापसी का ये पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। उन्होनें खुलासा करते हुए कहा था कि एक्ट्रेसेस को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था ताकि कैमरे पर उनका लुक ज्यादा "अट्रैक्टिव" लगे। इन बातों को निर्देशक के द्वारा सीधे नहीं कहा जाता था। कई बार तो ऐसी ऐसी डिमांड होती थी कि असहज महसूस करती थीं और बड़ी शर्मिंदगी लगती थी। तापसी पन्नू ने ये भी कहा था कि, साउथ फिल्मों में कैमरा कई बार नाभि जैसे बॉडी पार्ट्स पर ज्यादा फोकस करता है। हालांकि हिंदी फिल्मों में ग्लैमरस दिखाने के लिए दूसरे पार्ट्स पर फोकस होता है। तापसी पन्नू के इस बयान को लेकर लोगों की अलग अलग राय है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

अभिनेत्री ने जो कुछ भी साउथ सिनेमा के लिए कहा उसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल सही कहा तापसी ने।'' एक ने लिखा, ''साउथ इंड्स्ट्री इस चीज के लिए मशहूर है।'' एक ने लिखा, ''यही तो जान्हवी के साथ किया गया है।'' एक ने लिखा, ''बात में दम है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल पेड्डी सिनेमाघरों में है और काफी पसंद की जा रही है।

Read more about: janhvi kapoor taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X