ट्रोलर ने लिखा- ''तापसी को एक्टिंग नहीं आती, उसे फिल्म में ना लें'', एक्ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब
एक्ट्रेस तापसी पन्नू कितनी शानदार अभिनेत्री हैं ये तो सभी जानते है लेकिन फिर भी कभी कभी उनको एक्टिंग को लेकर काफी बुरा भला बोला जाता है। इस समय एक और खबर सामने आ रही है जिसमें खुद तापसी ने अपने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए फिरकी ले ली है। दरअसल एक यूजर ने निर्देशक अनुभव सिन्हा को ट्वीट किया था कि.. सर मै सोचता हूं कि आप किसी और एक्ट्रेस को फिल्म में ले लो क्योंकि तापसी को ऐक्टिंग नहीं आती है।
फिर क्या था तापसी पन्नू ने इस ट्वीट को देखा और मजेदार रिप्लाई कर दिया। तापसी ने लिखा कि..'सॉरी यार अब तो सब कुछ साइन और सील हो चुका है, अब तो सर को मै ही नहीं निकलने दूंगीं।

लेकिन एक काम करो अगली वाली के लिए रोक लो क्योंकि हो सकता है वो भी ही लॉक करवा लूं जल्दी ही।' बता दें कि तापसी पन्नू इस समय फिल्म सांड की आंख को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
इसके अलावा वो कई फिल्म कर रही हैं। हाल ही में तापसी के अभिनय को लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी सामने आई थीं और उन्होने उनको कंगना की सस्ती कॉपी तक बता डाला था। फिलहाल तापसी ने ये कहा था कि उनको फर्क नहीं पड़ता है। देखिए तापसी की कुछ शानदार फिल्में..


Click it and Unblock the Notifications