..................... Taapsee Pannu doesn't want to be paired with Nawazuddin Siddiqui; says NO to a film opposite him - Hindi Filmibeat

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम नहीं करना चाहती हैं तापसी पन्नू, ठुकरा दिया फिल्म का ऑफर

तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा है और साउथ सिनेमा से काम शुरु करके बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी है। बता दें कि आखिरी बार उनको फिल्म दिल जंगली में देखा गया था। अब चर्चा है कि वो ऋषि कपूर के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली है और फिल्म को हनी त्रेहन डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म मे उनकी जोड़ी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बननी थी पर इस बात को सुनकर तापसी ने साफ मना कर दिया।

उनका कहना है कि वो नवाज के साथ काम नहीं करना चाहती है। बता दे कि ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी जिसके बारे में हनी तापसी से बात कर रहे थे और जैसे ही तापसी ने नवाज का नाम सुना की फिल्म में वो है तो उन्होने इसको करने से मना कर दिया।

nawazuddin siddiqui, taapsee pannu, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तापसी पन्नू

बता दें कि हनी उनके पास फिल्म का ऑफर लेकर पहुंचे थे पर उन्होने नवाज के कारण फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है। हनी त्रेहन फिल्म पीकू में को सह-निर्देशक थे और उन्होने इरफान और दीपिका के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी निर्देशित किया था।

बता दें कि अब त्रेहन फिल्म बनाने जा रहे है जिसको लिए वो तापसी के पास पहुंचे थे। वैसे तापसी की बात करें तो उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और वो लगातार चार फिल्मों मुल्क, सूरमा, मनमर्जियां और वुमनिया में नजर आने वाली है।

वुमनिया की बात करें तो तापसी के साथ इस फिल्म में कृति सैनन भी नजर आने वाली है और फिल्म प्रोफेशनल शूटर्स के ऊपर आधारित है। गौरतलब है कि इस समय तापसी राइफल चलाने की ट्रेनिंग ले रही है।

फिल्म की बात करें तो ये कहानी यूपी की दो प्रोफेशनल शूटर्स की है जिनका नाम है पूर्वी चंदेला और अंजली भागवत। बता दें कि इन दोनो का किरदार कृति और कापसी निभाती हुई नजर आने वाली है।

दोनो काफी कमाल की एक्ट्रेस है और तापसी के अभिनय को तो फिल्म बेबी और नाम शबाना जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। तापसी काफी अच्छे अभिनय के लिए जानी जाती है औऱ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X