तापसी पन्नू ने शादी की खबर पर लगाई मुहर, बोलीं- वह सीक्रट नहीं पर्सनल थी...मैं वेडिंग फोटो भी नहीं

Taapsee Pannu confirmed the marriage with Mathias Boe: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। तापसी पन्नू अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिसकी चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी रही हैं। बता दें कि अभी तक तापसी ने अपनी शादी से जुड़ी ना तो कोई फोटो शेयर की थी और ना ही इस मुद्दे पर बात की थी, लेकिन लंबे समय के बाद तापसी ने अपनी शादी पर बाद की है और उन्होंने इस बार पर मुहर लगाई है कि वे अब शादीशुदा हैं।
शादी को लेकर खोले राज
आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने 22 मार्च को उदयपुर में शादी की थी। उन्होंने इस शादी के बारे में किसी को भी खबर नहीं की थी। उनकी शादी में केवल परिवार के लोग और डायरेक्टर अनुराग कश्यप और पावेल गुलाटी जो उनके को-स्टार रह चुके हैं ये दो ही दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि शादी के बाद उनके दो वीडियो वायरल हुए थे एक शादी का और दूसरा संगीत का, लेकिन एक्ट्रेस ने यह वीडियो खुद से शेयर नहीं किए थे। वहीं लंबे सयम बाद एक्ट्रेस अपनी शादी पर बात करती नजर आती हैं।
मैं सीक्रेट नहीं रखना चाहती थी शादी
तापसी पन्नू कहती हैं कि 'मुझे नहीं पता था कि मैं मेरी निजी जिंदगी को पब्लिक करूंगीं या नहीं। जैसा की अब तक होता आया है। मैं बस इस शादी को पब्लिक नहीं करना चाहती थी। इसीलिए मैंने इसे सीक्रेट रखा। मैं कभी भी इसी सीक्रेट भी नहीं रखना चाहती थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैं अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी नहीं करूंगी। क्योंकि मैं अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं हूं। मैं जानती थी कि लोग वहां थे। वे मेरे लिए वहां रहना चाहते थे वह मुझे जज करने नहीं आए थे इसीलिए मैं रिलैक्स थी।
लंबे समय से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि तापसी और मैथियास बो दोनों पहले दोस्त थे और बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब उन्होंने शादी की है। काम की बात करें तो तापसी पन्नू अब जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म 8 सितंबर 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'डेयर एंड लवली' में नजर आएंगी इस फिल्म को गिप्पी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही तापसी पन्नू वो लड़की है कहां ? में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications