'दूसरी जया बच्चन बन रही है..' बेवजह मीडिया पर भड़कीं तापसी पन्नू बुरी तरह से ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो!

taapsee pannu

Taapsee Pannu Angry On Media- तापसी पन्नू एक दमदार अदाकारा हैं और कई तरह के किरदार उन्होने निभाए हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वो मीडिया पर भड़क जाती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में तापसी पन्नू पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि बात क्या थी इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन वो कहती हुई नजर आ रही हैं, इस तरह से चढ़ो मत। इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

तापसी पन्नू अंदर से निकलती हैं और कहती हैं, ''आप इस तरह से मेरे ऊपर चढ़िए मत, आप ऐसे चढ़के मुझे डरा रहे हैं।'' इसके बाद पैपराजी ने सॉरी भी बोल दिया लेकिन तापसी कार में बैठीं और निकल गईँ। लोग इस वीडियो को उनको ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

लोग जया बच्चन से उनकी तुलना कर रहे हैं और उनकी दूसरी जया बच्चन भी बता रहे हैं। एक ने लिखा है, ''एटीट्यूड की दुकान में कौन चढ़ आया। इनको इग्नोर करना शुरू कर दो।'' एक ने लिखा, ''ओवर एक्टिंग कर रही है।'' एक ने लिखा, ''जया बच्चन 2 बन रही है।'' एक ने लिखा, ''वह अपनी शादी के बाद पागल हो गई है... हमेशा निराश लगती है... जया बच्चन का युवा संस्करण।'' एक ने लिखा, ''भाई इसको फुटेज देना बंद करो..हो गया टाइम।'' एक ने लिखा, ''ये हमेशा ऐसी ही लड़की है मीडिया वालो से।''

कई फिल्मों के किरदार हैं मशहूर

'नाम शबाना' में उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है और इसके साथ ही उन्होंने ढेर सारे एक्शन और सस्पेंस के साथ एक रोमांचक परफॉर्मेंस दी है। वहीं, 'थप्पड़' में वह घरेलू हिंसा से जूझ रही महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें गहरी उसकी भावनाएं और उसके सामने आने वाले चुनौतियों की झलक दिखाई गई है।

ये भूमिकाएँ मुख्य किरदार के रूप में उनके टेलेंट और अलग-अलग, मजबूत भूमिकाएँ निभाने में उनके स्किल को दर्शाती हैं। इन फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग ने साबित कर दिया है कि वे इंडियन सिनेमा की टॉप स्टार हैं। इस वक्त वो हसीन दिलरुबा 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X