इनकम टैक्स छापे पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी- 5 करोड़ कैश से लेकर वित्त मंत्री के आरोपों पर दिया जवाब
अभिनेत्री तापसी पन्नू, निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और विकास बहल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की गई है। IT सूत्रों के मुताबिक, 28 - 30 जगह पड़े छापों में लगभग 650 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। इनमें अनुराग कश्यप और उनकी पुरानी कंपनी फैंटम फिल्म्स के द्वारा किए हुए घोटाले शामिल हैं।
Recommended Video
वहीं, इस मामले पर सियासी खेल भी जारी है। विपक्ष ने नाराजगी भी जाहिर है और कहा कि इन लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और उसका खामियाज छापेमारी के रूप में उठाना पड़ रहा है।

इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, जब 2013 में इन पर छापा मारा गया था, तब किसी ने क्यों सवाल नहीं उठाया था। उन्होंने कहा, जब यह (छापे) एक सरकार के दौरान होता है, तो यह ठीक है जब इस सरकार के दौरान होता है, तो यह ठीक नहीं है। वही लोग 2013 में भी छापे मारे गए थे, तब वो मुद्दा नहीं था, लेकिन अब यह एक मुद्दा है।
उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार में किसी के साथ राजनीतिक प्रतिशोध के साथ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिन लोगों के खिलाफ सबूत मिल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications