..................... Taapsee Pannu Breaks Silence On Her Ugly Spat With Paparazzi, Says, We Are Not Morons | पैपराज़ी के साथ हुई बहस पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी- कहा, "हम बेवकूफ नहीं हैं कि बिना कारण भड़क जाएं" - Hindi Filmibeat

पैपराज़ी के साथ हुई बहस पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी- कहा, "हम बेवकूफ नहीं हैं कि बिना कारण भड़क जाएं"

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल होते देखा गया, जहां एक इवेंट पर जातीं तापसी पन्नू और पैपराजी के बीच झड़प देखी गई। वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने तापसी के ओर से पक्ष रखना शुरु कर दिया, कुछ ने फोटोग्राफर्स का साथ दिया। बहरहाल, अब तापसी ने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है।

Recommended Video

Taapsee Pannu को आया बेहद गुस्सा, Paparazzi से की जोरदार लड़ाई, Video हुआ Viral! *Bollywood

एक हालिया इंटरव्यू में तापसी ने कहा, "कभी कभी पैप भूल जाते हैं कि पब्लिक फिगर और पब्लिक प्रॉपर्टी होने के बीच कुछ अंतर है। सम्मान दोनों ओर से एक दूसरे को मिलना चाहिए। मैंने तमिल, तेलुगु और हिंदी इंडस्ट्री में काम किया है और मैंने तीनों इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कई पैपराज़ी से मुलाकात की है और उनमें से कई मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।"

taapsee-pannu-breaks-silence-on-her-ugly-spat-with-paparazzi-says-we-are-not-morons

अभिनेत्री ने कहा, "मैं उन्हें अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए कभी पैपराजी को नहीं बुलाती हूं। उन्हें प्रोडक्शन हाउस द्वारा आमंत्रित किया जाता है, इसलिए दोबारा के लिए एक कार्यक्रम के लिए वो वहां थे। और आपको वह टोन सुनना चाहिए जिसमें वे कभी-कभी बोलते हैं। यह हमारे लिए इतना अपमानजनक है। उस जैंटलमैन ने जिस तरह से मुझसे बात की, ऐसा लग रहा था कि वह मेरी फोटो लेकर मुझ पर एहसान कर रहे हैं। मेरे माता-पिता भी मुझे उस लहजे में नहीं डांटते।"

तापसी ने आगे कहा, "मेरी एकमात्र गलती थी कि मैं कैमरे के दूसरी तरफ थी। हाल ही में सोशल-मीडिया कल्चर के साथ कैमरा या फोन वाला कोई भी व्यक्ति पैपराज़ी है। लेकिन कैमरा आपको एकतरफा नैरेटिव देता है। आज के समय में किसी व्यक्ति को निशाना बनाना और एकतरफा वीडियो डालकर उस व्यक्ति को नीचा दिखाना बहुत आसान है।"

पैप के साथ हुई बहस पर तापसी ने कहा, "हम मूर्ख नहीं हैं। हम अनपढ़ नहीं हैं कि बिना बात से भड़क जाएं। मुझे एक शेड्यूल दिया गया था, मैं उसे फॉलो कर रही थी। मैं क्यों किसी से उस तरह की बात सुनूं, जैसे मैंने कोई क्राइम किया हो। मैं किसी के प्रति असम्मानजनक नहीं थी। मैं शांत थी, स्माइल कर रही थी, जबकि वो शख्स मुझे बिल्कुल इज्जत नहीं दे रहा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X