वुमनिया: तापसी पन्नू का विवादों के बीच ऐलान, 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' शुरु कर दी शूटिंग
काफी समय से अनुराग कश्यप की फिल्म वुमनिया को लेकर कई तरह बातें सामने आ रही थीं और एक बार तो खबर आई थी कि फिल्म पूरी तरह से डिब्बाबंद हो गई। इसका मुख्य कारण फिल्म का टाइटल था जिसको लेकर अनुराग कश्यप और प्रतीश नंदी के बीच नोक झोंक हुई थी। प्रतीश का कहना था कि उन्होने इस टाइटल का रजिस्ट्रेशन कराया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस बात का ऐलान करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा है कि..'कभी हमारी फिल्में बंद करवा देते हैं और कभी टाइटल को लेकर विवाद होता है। लो शुरु करदी शूटिंग अब जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ लो'।

तापसी पन्नू के अलावा सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज का ऐलान अनुराग कश्यप ने भी कर दिया है। बता दें कि ये फिल्म भारत की दो सबसे बूढ़ी शूटर्स महिलाओं पर आधारित एक स्पोर्ट ड्रामा होने वाली है। अनुराग कश्यप की फिल्म 'वुमनिया' से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है।
इस फिल्म में डायरेक्टर-अक्टर प्रकाश झा की एंट्री हो गई है। प्रकाश झा इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। प्रकाश झा ने कई सारी हिट फिल्में अब तक दी हैं, जिनमें गंगाजल, राजनीति और सत्याग्रह प्रमुख हैं। अब प्रकाश झा पहली बार एक विलेन के तौर पर इस फिल्म में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications