तापसी पन्नू ने शुरू की मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मीठू' की तैयारी, क्रिकेटर ने दिया रिएक्शन
तापसी पन्नू इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। हर फिल्म के साथ उनका करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जाता दिख रहा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद से एक्ट्रेस ने दो फिल्में खत्म कर ली हैं, वहीं अब तापसी तीसरी फिल्म 'शाबाश मीठू' की तैयारी में जुट चुकी है। यह महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक फ़िल्म है। फ़िल्म में तापसी मिताली के रोल में दिखेंगी। लिहाजा, वह क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं।
तापसी ने ट्रेनिंग की झलक सोशल मीडिया में शेयर की है, जिसमें वो हाथ में बल्ला थामे दिख रही हैं। इस फोटो के साथ तापसी ने लिखा- "गेंद और बल्ले के साथ रोमांस शुरू हो चुका है। सफ़र लम्बा है, लेकिन शुरुआत अच्छी हो तो समझिए आधा काम हो गया। यह एक मील का पत्थर होने जा रहा है।"

तापसी कोच नूशीन अल खदीर से क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही है। तापसी की पोस्ट पर मिताली ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- shine on girl ! You'll ace this role !!
इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रईस फेम राहुल ढोलकिया और इसे प्रोड्यूस कर रही है वायोकॉम 18। खास बात है कि तापसी ने इससे पहले रश्मि रॉकेट की शूटिंग पूरी की है, और इस फिल्म में भी वो एक एथलीट का रोल ही निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











