Pannu Sisters की बोल्ड तस्वीरों ने किया धमाका, लोग बोले- 'तापसी से अच्छी शगुन लग रही है'

तापसी पन्नू बेहतरीन अदाकारा हैं इसमें कोई शक नहीं है लेकिन वो कभी कभी अपनी बोल्ड तस्वीरें के कारण चर्चा में आ जाती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें वो अकेले नहीं हैँ। इस तस्वीर में उनकी खूबसूरत छोटी बहन शगुन पन्नू है।
बता दें कि शगुन काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन इस पोस्ट को लेकर तारीफ की पात्र बनी हैं। लोगों का कहना है कि शगुन इन तस्वीरों में तापसी से ज्यादा सुंदर लग रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए शगुन ने हार्ट इमोजी बनाए हैं।
इस पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। एक ने लिखा है, ''एक दिल दो जान।'' एक ने लिखा, ''मेरी आत्मा तापसी मैं उसके साथ प्यार कर रहा हूँ।'' एक ने लिखा है, ''आप दोनों सुंदर दिख रहे हैं।''
एक का कहना, ''माफ करना तापसी लेकिन शगुन ज्यादा अच्छी लग रही है।'' एक का कहना था, ''आकर्षक।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन किसी रिएक्शन नहीं आया है। तापसी पन्नू को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी बेबाकी और हाजिरजवाबी को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन कई बार उनकी बातें ऐसी होती हैं जो कि उनको ट्रोल तक करवा देती हैं।
तापसी पन्नू के पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह हसीन दिलरुबा के सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'वो लड़की है कहां?' में भी नजर आएंगी। शगुन की बात करें तो वो मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं और छठवें नंबर पर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications