किसानों की मौत पर कृषि मंत्री का गंभीर बयान- 200 लोग भी नहीं मरेंगे? भड़की तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा
किसान आंदोलन को लेकर बॅालीवुड से कई बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसकी वजह ये है कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के लिए असंवेदनशील बयान दिया है। जिस पर तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
तापसी पन्नू ने मंत्री के बयान का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई है। ये मामला ये है कि मंत्री दलाल ने दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत को लेकर मीडिया से बात की है। इस पर उन्होंने ये कहा है कि अगर किसान घर पर होते तो भी उनकी मौत होगी।

उन्होंने आगे ये कहा है कि क्या 6 महीने में 200 लोग भी नहीं मरेंगे? मंत्री ने आगे ये कहा कि किसानों की मौत उनकी इच्छा से हुई है। इसी कड़े बयान को लेकर तापसी पन्नू और ऋचा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और साथ ही मंत्री को कड़ी फटकार भी लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications











