तापसी पन्नू समेत इन एक्ट्रेस ने किया फिल्म 'पेंगुइन' का टीजर रिलीज, देखिए वीडियो
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी, तापसी पन्नू, तृषा और मंजू वारियर ने आज एक साथ कीर्ति सुरेश की बहुप्रतीक्षित फिल्म "पेंगुइन" का टीज़र रिलीज किया। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 19 जून को अपने विशेष विश्व प्रीमियर के लिए निर्धारित, यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर एक माँ द्वारा अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में शारीरिक और भावनात्मक सफ़र पर आधारित है।
कार्तिक सुब्बाराज, स्टोन बेंच फिल्म्स और पैशन स्टूडियोज प्रोडक्शन की इस फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों को जिज्ञासु कर दिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"A mother's worst nightmare comes true. Trailer out on June 11.

आप भी कीर्ति सुरेश द्वारा अपने बच्चे को बचाने के लिए शारीरिक रूप से तोड़ देने वाले इस सफ़र का हिस्सा बनिये जिसे मलयालम में डब के साथ तमिल, तेलेगु में 19 जून को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इससे पहले पेंगुइन का पोस्ट रिलीज हुआ था जिसपर प्रशंसकों की शानदार प्रतिक्रिया सामने आई थी। एक बार फिर टीजर के चलते ये फिल्म चर्चा में आ गई है। फिल्म का विषय और स्टार्स का इसके साथ जुड़ना लगातार इसे चर्चा में ला रहा है।


Click it and Unblock the Notifications