Taapsee Pannu देश छोड़ ससुराल में होने वाली हैं शिफ्ट? एक्ट्रेस के पति ने विदेश में खरीदा बड़ा सा घर

Taapsee Pannu New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, जो फिर आई 'हसीन दिलरुबा' की रिलीज के लिए तैयार हैं, उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने और उनके पति मैथियास बो ने डेनमार्क में एक नया घर खरीदा है और अब वो वहां शिफ्ट होने वाली हैं।
आपको बता दें, मैथियास डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में, वह भारत की नेशनल बैडमिंटन टीम के मेन डबल्स कोच हैं।
अपने एक नए इंटरव्यू के दौरान, तापसी ने खुलासा किया कि उनका 'गृह प्रवेश' उनके डेनमार्क वाले घर में होगा। एक्ट्रेस ने मार्च 2024 में एक प्राइवेट फंक्शन्स में मैथियास के साथ शादी के बंधन में बंधी। तापसी ने यह भी खुलासा किया कि उनके पति ओलंपिक 2024 के बाद अपना ज्यादातर समय डेनमार्क में बिताने की प्लानिंग बना रहे हैं।
फीवर एफएम के साथ एक इंटरव्यू में, तापसी ने कहा कि वह डेनमार्क में गर्मियां बिताने की कोशिश करेंगी क्योंकि उनका मानना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में भारत में शूटिंग करना मुश्किल हो जाता है।
तापसी ने कहा- "हमने डेनमार्क में एक घर ले लिया है। हम दोनों तरफ आते-जाते रहेंगे और हम दोनों एक ही जगह पर लंबे समय तक नहीं रह सकते क्योंकि वह एक खिलाड़ी है और मैं एक एक्टर हूं, हमने कभी भी महीनों-महीनों का समय एक साथ एक ही जगह पर नहीं बिताया है।"
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी हाल में अपनी दो आने वाली फिल्मों के प्रमोशन में बिजी हैं। वह अगली बार अपनी हिट फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की दूसरी इंस्टालमेंट में दिखाई देंगी, जिसमें वह विक्रांत मैसी, जिमी शेरगिल और सनी कौशल के साथ स्क्रीन शेय करेंगी। यह फिल्म 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, तापसी के पास अक्षय कुमार, एमी विर्क, फरदीन खान और वाणी कपूर के साथ 'खेल खेल में' भी है। यह फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications