अमिताभ बच्चन का नाम घसीट, कंगना रनौत ने उड़ाया तापसी पन्नू के फोटोशूट का मजाक, मिला मुंहतोड़ जवाब

By Filmibeat Desk

तापसी पन्नू और कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक बार फिर से एक दूसरे के सामने हो गई हैं। तापसी पन्नू ने एक फोटोशूट करवाया, जिस पर कंगना रनौत के फैंस ने इसे कॅापी बताते हुए ये कहा है कि कंगना की इस फोटोशूट में नकल की गई है। इसके बाद कंगना रनौत ने इस पर अपना तेज रिएक्शन दिया। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने अपनी तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी है।

कंगना रनौत का जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने भी पलटवार किया है। हालांकि उन्होंने कंगना रनौत का नाम शेयर नहीं किया है लेकिन ऐसा जरूर कुछ लिखा है।

Taapsee pannu, kangana ranaut,

जो इस तरफ इशारा देता है कि बिना नाम लिए उन्होंने कंगना रनौत के लिए ये खास पोस्ट लिखा है। इसी के साथ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और कंगना रनौत एक दूसरे के आमने सामने दिखाई दे रहे हैं।

100 वीं बार कंगना की नकल

100 वीं बार कंगना की नकल

कंगना के एक फैन ने तापसी का लेटेस्ट फोटोशूट शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा था कि उसने 100 वीं बार कंगना की नकल की है। इस तस्वीर में कंगना और तापसी ने एक ही अंदाज में पोज किया है।

कंगना ने दिया रिएक्शन

कंगना ने दिया रिएक्शन

कंगना ने फैन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि हा..हा....हा मैं बहुत खुश हुई। उसका पूरा अस्तित्व मुझे स्टडी करने और कॅापी करने मेें है। यह काफी प्रभावित करने वाला है।

बच्चन के बाद मेरा ही नंबर आता है

बच्चन के बाद मेरा ही नंबर आता है

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि कोई फीमेल सुपरस्टार पॅाप कल्चर को मेरी तरह आगे लेकर नहीं गई है। मिस्टर बच्चन के बाद मैं सबसे अधिक मिमिक्ड सुपरस्टार हूं। ( यानी कि जिसकी नकल की जाती है)

तापसी पन्नू ने तंज कसते हुए लिखा

तापसी पन्नू ने तंज कसते हुए लिखा

इसके बाद तापसी पन्नू का भी एकट्वीट सामने आया है जिसमें बिना कंगना का नाम लिए उन्होंने तंंज कसा है। लिखा है कि एक सक्षम और आत्मविश्वासी व्यक्ति किसी भी चीज मेंईर्ष्या करने में असमर्थ होता है।ईर्ष्या आमतौर पर न्यूरोटिक असुरक्षा का लक्षण है।

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि आगामी दिनों में दोनों के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। कंगना रनौत थलाइवी और धाकड़ में दिखाई देंगी। वहीं तापसी पन्नू रश्मि रॅाकेट,लूप लपेटा, हसीन दिलरुबा, नो शाबाश मिट्टू में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X