दोबारा: तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने मुंबई में लॉन्च किया पहला गाना 'वक्त के जंगल'

By Filmibeat Desk

अपने दिलचस्प ट्रेलर के साथ दोबारा की हैरान कर देने वाली दुनिया का सार देने के बाद, एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की नए जमाने की थ्रिलर फिल्म दोबारा के एल्बम का पहला गाना 'वक्त के जंगल' अब रिलीज हो गया है। यह गाना फिल्म जितना ही आकर्षक है और दर्शकों के लिए फिल्म देखने का यह एक और कारण बन जाता है। अरमान मलिक द्वारा गाए गए इस गाने का म्यूजिक दिया है गौरव चटर्जी ने.. और लीरिक्स है हुसैन हैदरी का। यह गाना दोबारा के जरिए रोमांच की एक नई दुनिया का वादा करता है।

इस गाने को सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में 1500 यूथ के बीच एक ऑन-ग्राउंड इवेंट का आयोजन किया गया।

taapsee-pannu-and-anurag-kashyap-launched-dobaaraa-song-waqt-ke-jungle-in-mumbai

अरमान मलिक ने गाने के बारे में बताते हुए कहा, "मैं अनुराग सर के सिनेमा का एक उत्साही फैन रहा हूं और मैं यह जानकर बहुत एक्साइटेड हूं कि मेरा नया गाना 'वक्त के जंगल' उनकी अपकमिंग मिस्ट्री-थ्रिलर 'दोबारा' का हिस्सा है जिसमें तापसी पन्नू मेन रोल में हैं। यह मेरे बाकी रिलीज से बहुत अलग है, खासकर क्योंकि यह एक ऐसी शैली है जिसे मैंने बॉलीवुड के लिए नहीं गाया है। यह एक आउट-एंड-आउट ड्रम और बास ट्रैक है, जिसे गौरव चटर्जी द्वारा कंपोज किया गया है और हुसैन हैदरी द्वारा लिखा गया है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे हर रिलीज के साथ अपनी संगीतमयता का एक अलग पक्ष दिखाने का मौका मिलता है। मैं इस पर अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता!"

अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है.. वक्त के जंगल सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X