रनिंग शादी डॉट कॉम का नाम बदला..अब ये नाम होगा फिल्म का
शूजित सरकार की फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम' के मेकर्स को इस फिल्म का नाम बदलना ही पड़ गया।
शूजित सरकार की फिल्म 'रनिंग शादी डॉट कॉम' के मेकर्स को इस फिल्म का नाम बदलना ही पड़ गया। इस फिल्म का नाम अब 'रनिंग शादी' है और इसी नाम से ये फिल्म रिलीज़ होगी। आपको बताते चलें कि हाल ही में इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसके बाद शूजित को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

ये याचिका वेबसाइट शादी डॉट कॉम ने दाखिल की थी। इस वेबसाइट को चलाने वाली कंपनी पीपुल इंटरेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड ने इस याचिका में कहा था कि इस फिल्म के निर्माता ने उनका ट्रेड मार्क का इस्तेमाल किया है और फिल्म में रनिंग यानि भाग कर शादी करने पर फोकस किया गया है, जिससे लोगों में उनकी इमेज ख़राब होगी।
बताते चलें कि इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमित साध मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications