T20 World Cup: तिरंगा ओढ़ गर्लफ्रेंड संग इश्क लड़ाना पड़ा हार्दिक पांड्या को भारी, दर्ज हुई FIR
FIR against Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को हाल ही में टी20 विश्व कप मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा गया, लेकिन World Cup जीतने के बाद जिस तरह से उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाया। उसने लोगों को निराश कर दिया। पहले तो हार्दिक ने अपनी सफलता का क्रेडिट गर्लफ्रेंड को दिया, लेकिन इसके बाद हार्दिक राष्ट्र ध्वज कंधे से ओढ़ गर्लफ्रेंड मीहिका के साथ कभी हग करते दिखे तो कभी उन्हें किस करते दिखे।

बुरे ट्रोल हुए हार्दिक पांड्या
इतना ही काफी नहीं था हार्दिक पिच पर ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेट दिखाई दिए थे जिसके बाद से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, लेकिन अब हार्दिक की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि हार्दिक के खिलाफ पूणे में शिकायत दर्ज हुई है।
वकील वाजिद खान ने की तुरंत कर्रवाई की मांग
यह शिकायत वकील वाजिद खान बिडकर ने की है। इसी के साथ ही उन्होंने इस मामले की गहराई से जांच करने की भी मांग की है। उन्होंने लिखित में पुलिस को क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। ANI एजेंसी के मुताबिक यह शिकायत बंगलूरू के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है वहीं PTI एजेंसी के मुताबिक यह रिपोर्ट पूणे में दर्ज करवाई गई है।
तिरंगे का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है...
शिकायतकर्ता ने कहा कि मैच जीतने के बाद हार्दिक कंधे पर तिरंगा लपेटे मैदान में डांस करते नजर आए थे। वकील ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए भी दिखाई दिए थे। जबकि उस समय उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायकर्ता ने कहा कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके लिए कानून भी बने हैं। वकील ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़े कानून का सहारा लेते हुए हार्दिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications











