अजय देवगन की अगली फिल्म 'तानाजी' - बिग बजट फिल्म की तैयारी शुरु- 2019 रिलीज
अजय देवगन की फिल्म तानाजी को टी सीरिज प्रोड्यूस करने वाले हैं। जी हां, इतिहास से जुड़ी इस कहानी के लिए भूषण कुमार ने अजय देवगन से हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ओम राउत। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 25 सितंबर से शुरु कर दी जाएगी। जबकि फिल्म 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। जल्द ही अजय देवगन इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
First LOOK: अक्षय कुमार की नई फिल्म- रिलीज डेट के साथ फाइनल
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी शामिल होंगे। जहां काजोल फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में होंगी। वहीं, सैफ अली खान फिल्म के मुख्य विलेन हो सकते हैं। यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है।

खबर है कि अजय देवगन भी तानाजी बायोपिक को 3D में बनाने का प्लान कर रहे हैं। टोटल धमाल के बाद यह अजय देवगन की दूसरी 3डी फिल्म होगी। वहीं, टी सीरिज के जुड़ने से फाइनल है कि फिल्म का बजट भारी भरकम होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications