मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अपनी फिल्म में अक्षय कुमार से बड़ा STAR साइन करूंगा
कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि भूषण कुमार ने कहा है कि वो अपनी फिल्म मुगल के लिए लीड एक्टर ढूंढ रहे हैं और जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे। और क्या पता ये अक्षय कुमार से बड़ा स्टार हो। सारी निगाहें आकर सलमान खान पर टिक गईं।
अब भूषण कुमार की ओर से टीसीरीजॉ ने साफ किया है कि भूषण ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया। उनकी बातों को हेडलाइन्स बनाने के लिए तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

गौरतलब है कि भूषण और अक्षय कुमार की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों कई अच्छी फिल्में एक साथ दे चुके हैं।कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार काफी समय से मुगल को लेकर दुविधा में थे। कहानी और अपनी फीस दोनों ही उन्हें नहीं जंच रही थी और ये बात उन्होंने भूषण कुमार को साफ कर दी थी।
लेकिन भूषण कुमार इस बात को मानना नहीं चाह रहे थे और इसलिए महीनों से इन बातों को केवल अफवाह बता रहे थे। लेकिन अब भूषण ने साफ कहा है कि मेरे पिता की बायोपिक मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा अनाउंसमेंट है।
हम जल्द ही मुगल के लिए लीड एक्टर का अनाउंसमेंट करेंगे और ये अक्षय कुमार से बड़ा स्टार भी हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार को मिली बॉक्स ऑफिस स्टारडम के बाद, कई डायरेक्टर - प्रोड्यूसर्स के साथ उनका पंगा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












