..................... T-Series head Bhushan Kumar accused of alleged rape of 30 year old, FIR filed | भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, 30 साल की लड़की ने लगाए आरोप - Hindi Filmibeat

भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, 30 वर्षीय लड़की ने लगाए गंभीर आरोप- 'काम देने के बहाने किया दुष्कर्म'

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ 30 वर्षीय महिला को कंपनी में एक प्रोजेक्ट में काम देने का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ये केस मुंबई के डीएन नगर इलाके के पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अभी जांच जारी है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। फिलहाल टीसीरिज की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

महिला का आरोप है कि काम दिलाने के नाम पर भूषण कुमार ने 2017 से लेकर अगस्त 2020 तक उनके साथ अलग अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि भूषण कुमार ने उसकी तस्वीरों और वीडियोज वायरल करने की धमकी दी थी।

Bhushan Kumar accused for rape case

भूषण कुमार म्यूजिक कंपनी चलाने के अलावा एक सफल निर्माता भी हैं। हालांकि, वह कई बार विवादों में फंस चुके हैं। पिछले साल सोनू निगम ने भूषण कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का माफिया तक कह दिया था। वहीं, ये पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।

इससे पहले मीटू अभियान के दौरान भी मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शीरीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मरीना ने भी अपने पोस्ट में लिखा था कि काम देने के बहाने भूषण कुमार ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। खैर, खुद भूषण कुमार ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X