टी-सीरीज की फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर 23 सितम्बर को होगी रिलीज़!

By Filmibeat Desk

कुकी गुलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार होंगे लीड। ऐसा प्रतीत होता है कि आनेवाला सितंबर सीजन ऑफ धोखा होनेवाला है। आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार की आगामी सस्पेंस ड्रामा फिल्म धोखा - राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खूबसूरत खुशालि कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

धोखा - राउंड डी कॉर्नर एक बहु-दृष्टिकोण वाली पेसी फिल्म है, जो आपको सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करेगी। एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

एक दिन आपका जीवन बदल सकता है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत करते हैं टी-सीरीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म धोखा- राउंड डी कॉर्नर।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। फैंस इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X