40 साल बाद बनने जा रहा है सुपरहिट रीमेक - पति, पत्नी और वो, क्या है स्टारकास्ट?
बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी 70 के दशक की मशहूर फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता मुख्य भूमिका में थे वहीं ऋषि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी और असरानी मेहमान कलाकार थे। फिल्म को उस समय काफी पसंद किया गया था और इसका गाना ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए बहुत मशहूर हुआ था।
अब 40 साल बाद, टीसीरीज़ ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और भूषण कुमार के लिए ये फिल्म बनाएंगे मुदस्सर अजीज़। नई फिल्म की स्टारकास्ट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है।

फिल्म विवाहेत्तर संबंधों पर आधारित होगी और इस मुद्दे पर बॉलीवुड ने सीरियस से लेकर कॉमेडी तक सब कुछ ट्राई कर लिया है। पुराने ज़माने में सिलसिला तो नए ज़माने में कभी अलविदा ना कहना इस विषय पर बनी मुख्य फिल्में हैं। वहीं बीवी नं.1, साजन चले ससुराल, घरवाली बाहरवाली ने भी इस मुद्दे को हंसी मज़ाक के साथ डील किया।
अब सबकी नज़रें टिक चुकी हैं फिल्म की स्टारकास्ट पर। जानिए बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का स्कोर कार्ड कैसा रहा है -


Click it and Unblock the Notifications











