अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 20 साल की उम्र में निधन, सामने आया चौकाने वाला कारण!

krishna kumar tisha kumar

अभिनेता-निर्माता कृष्ण कुमार के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और लोग हैरान हैं। खबर है कि उनकी बेटी और भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो महज 20 साल की थीं और 18 जुलाई को उनका देहांत हो गया।

जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस दुखी है और कृष्ण कुमार की हालत को लेकर काफी चिंतिक हैं। बता दें कि 2 महीनों के बाद उनका जन्मदिन आने वाला था और वो 21 की हो जातीं।

खबरें हैं कि तिषा कुमार पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थीं और इससे ज्यादा इस निधन को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। तिशा कुमार काफी कम लाइमलाइट में रहती थीँ लेकिन कई बार वो कुछ इवेंट्स में नजर आती रहती थीं।

तिशा का जन्म 6 सितंबर 2003 को हुआ था। कृष्ण कुमार और तान्या सिंह उनके जन्म के बाद काफी खुश रहा करते थे और उनके जीवन को एक नई दिशा मिली थी। तिशा को आखिरी बार 30 नवंबर, 2023 को देखा गया था और इस दौरान वो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के प्रीमियर पर पहुंची थीं।

इस दौरान तिशा ने अकेले और कृष्ण कुमार के साथ पपराज़ी के लिए पोज़ दिए थे। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी यादें की बची हैं। तिशा कुमार काफी सुंदर थीं और लोग उनके डेब्यू को लेकर अक्सर बातें किया करते थे।

जर्मनी में ली अंतिम सांस

तिशा कुमार काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज जर्मनी में चल रहा था। कहा जा रहा है कि जर्मनी में ही इलाज के दौरान उन्होने आखिरी सांस ली है।

कौन हैं कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया था। कृष्ण कुमार ने 'आजा मेरी जान' से बॉलीवुड में 1993 में डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए थे।

Read more about: krishna kumar tisha kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X