T-20 World Cup: पिता विराट कोहली को रोता देख, बेटी वामिका को सताई चिंता- कह दी दिल छू लेने वाली बात

anushka sharma

T-20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड कप मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की ही नहीं हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। टीम ने 7 रन से साउथ अफ्रीका का हराकर ट्रॉफी जीती है। बता दें कि यह मोमेंट काफी इमोशनल था। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी बुरी तरह रोते भी नजर आए थे। वहीं यह नजारा देख बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा अपनी बेटी द्वारा किए गए प्रश्न का उत्तर देती नजर आ रही हैं।

चिंता में हैं अनुष्का शर्मा की बेटी
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां कई खास पल देखने को मिल रहे हैं जहां खिलाड़ी जीत की खुशी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अनुष्का शर्मा लिखती हैं- 'हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को गले लगाने वाला कोई है, जब उसने खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखा...हां, मेरी बच्ची, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने लगे लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि चैंपियंस - बधाई'

सितारों ने भी दी बधाई
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट के अलावा एक पोस्ट और भी किया है। इस पोस्ट में वह विराट कोहली की हाथ में ट्रॉफी लिए तस्वीर साझा करती हैं। अनुष्का शर्मा इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही लिखती हैं- और... मैं इस आदमी से प्यार करती हूं विराट कोहली...मैं तुम्हारे परिवार का हिस्सा हूं मुझे इसपर गर्व होता है।❤️ - अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास स्पार्कलिंग पानी पिएं। बता दें कि पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा, मौनी रॉय समेत कई सितारों ने कमेंट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X