सिलवेस्टर स्टैलोन ने एक बार फिर किया रेस 3 को प्रमोट, कुछ इस तरह
सिलवेस्टर स्टैलोन ने हाल में बॉबी देओल की तस्वीर शेयर कर रेस 3 को प्रमोट किया था और साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में सलमान खान का नाम लिखा था। इस वजह से सलमान खान के फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था और कहा था कि वो पहले सलमान खान को पहचान लें।
इसके बाद अब सिलवेस्टर स्टैलोन ने एक बार फिर रेस 3 को सलमान खान की तस्वीर के साथ प्रमोट किया है और उन्हें टैग भी किया है। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर इस बार उनसे गलती हुई तो मैं हार मान लूंगा। आप भी देखिए सिलवेस्ट स्टैलोन ने क्या पोस्ट किया।
इसके पहले एक और बार सिलवेस्टर स्टैलोन ऐसी गलती कर चुके हैं और इस बार उन्होंने बहुत ही सोच समझकर पोस्ट किया है और कोई गलती नहीं की। देखिए इसके पहले उन्होंने क्या ट्वीट किया था।



Click it and Unblock the Notifications











