'रियल रैम्बो' ने दी अपनी सफाई..बॉलीवुड के टाइगर का शानदार रिप्लाई
टाइगर श्रॉफ ने सिल्वेस्टर स्टॉलेन के ट्वीट पर रिप्लाई किया और उन्होंने बता दिया कि वो रैम्बो के रीमेक से गुस्सा नहीं हैं।
टाइगर श्रॉफ एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी विनम्रता के सभी कायल हो जाते हैं। एक बार नहीं कई बार टाइगर श्रॉफ इसका नमुना पेश कर चुके हैं। हाल में उनकी फिल्म रैम्बो का फर्स्ट लुक आया जिसमें टाइगर श्रॉफ की काफी तारीफ की गई। लेकिन असली रैम्बो फिल्म के एक्टर सिलवेस्टर स्टैलोन ने इसपर शक जताया था।
उन्होंने कहा था कि मैंने हाल ही में पढ़ा कि इंडिया में 'रैंबो' का रीमेक बना रहे हैं..शानदार चरित्र। उम्मीद करता हूं कि वे इसे बरबाद नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि और टाइगर को शुभकामनाएं भी दी। स्टेलॉन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ लोगों को शब्दों को पढ़कर उन्हें तोड़ना-मरोड़ना पसंद है..टाइगर आपको शुभकामना..अच्छे काम के लिए लड़ें, पंचिंग करते रहें..ओह, रिकॉर्ड के लिए मैं बता दूं कि मुझे यह पसंद है जब युवा कलाकार अपने सपनों को पूरा करने का मौका पाते हैं।
उन्होंने भारतीय फिल्म 'रैंबो' के पोस्टर के स्नैपशॉट के साथ लिखा कि मैं वास्तव में दिल से तब रोमांचित हो जाता हूं, जब युवा कलाकारों को चांद-सितारे तक पहुंचने का मुश्किल मौका मिलता है! टाइगर पर है निगाह! मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस फिल्म में दिलोजान से काम करेंगे। इस पर टाइगर श्रॉफ ने बेहद विनम्रता के साथ सिलवेस्टर स्टैलोन के ट्वीट का रिप्लाई किया।
इसपर टाइगर श्रॉफ ने रिप्लाई करते हुए कहा कि "हम जैसे बच्चों के लिए हमेशा टाइगर की सिर्फ एक आंख होगी। आप जंगल पर राज करते हैं। आपका धन्यवाद सर।" आपको बता दें कि इस फिल्म के पहले ऋतिक रोशन पर विचार किया जा रहा था लेकिन फिर टाइगर श्रॉफ को फाइनल किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











