'रेस 3' का तगड़ा मजाक, सलमान खान और बॉबी देओल में कंफ्यूज ये सुपरस्टार!
बुधवार को सलमान खान ने हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जिसके बाद यह अफवाह उड़ गई कि सलमान की रेस 3 में सिल्वेस्टर स्टेलॉन स्पेशल कैमियो निभाते नजर आएंगे। बहरहाल, उसके बाद हॉलीवुड स्टार ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाला.. जिसमें उन्होंने सलमान खान को रेस 3 के लिए बधाई दी। लेकिन मजेदार बात यह हो गई कि.. पोस्ट में उन्होंने सलमान का नहीं.. बल्कि बॉबी देओल का रेस 3 लुक डाल दिया।
अक्षय कुमार की सबसे मंहगी फिल्म.. बजट जानकर हैरान रह जाएंगे!
फिर क्या था.. फैंस ने इस कंफ्यूजन का उनके पोस्ट पर काफी मजे लिये। जाहिर है सलमान दुनिया भर में जाने हुए बॉलीवुड सुपरस्टार हैं.. लिहाजा, उनकी तस्वीर से कंफ्यूज होना थोड़ा अजीब तो लगता है। लेकिन यह बड़ी बात है कि आखिर स्टेलॉन ने रेस 3 के लिए उन्हें बधाई दी।

खास बात यह है कि रेस 3 के सभी पोस्टर्स काफी मिलते जुलते हैं। लिहाजा, इस कंफ्यूजन को समझा जा सकता है। बहरहाल, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3.. 15 जून 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से शुरु हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











