सलमान खान के सुलतान को मिली तारीफ..वो भी इस हॉलीवुड सुपरस्टार से
हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन ने सलमान खान की फिल्म सुलतान की तारीफ की।
सलमान खान की फिल्म सुलतान अभी तक बस तारीफें ही बटोर रही है। जी हां हाल में ही फिल्म को हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन ने सुलतान की जमकर तारीफ की है। दरअसल लॉस एंजेल्स में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर सिलवेस्टर स्टैलोन से मिले तो अपनी फिल्म सुलतान के बारे में सबकुछ बताया।
[100 करोड़ से बस एक कदम दूर शिवाय..जानिए कितनी हुई कमाई!]
फिल्म की कहानी जानकर सिलवेस्टर स्टैलोन ने फिल्म की काफी तारीफ की और कहा कि वो भी सुलतान को जरुर देखना चाहेंगे। सिलवेस्टर स्टैलोन ने ये भी कहा कि सुलतान जैसी फिल्म हॉलीवुड दर्शकों के लिए भी जरुर बननी चाहिए। अली अब्बास जफर ने ये भी कहा कि उनके ऊपर एक के बाद एक हिट फिल्में देने का प्रेशर है।
[सलमान, ऋतिक वाली बात किसी में नहीं..टॉम क्रूज के बाद कहलाए सबसे स्मार्ट!]


Click it and Unblock the Notifications