..................... सई रा नरसिम्हा रेड्डी का हिंदी ट्रेलर - फैन्स ने कहा ब्लॉकबस्टर | Sye raa narasimha reddy Hindi trailer stuns fans - Hindi Filmibeat

सई रा नरसिम्हा रेड्डी का हिंदी ट्रेलर - अमिताभ बच्चन - चिरंजीवी की जोड़ी को फैन्स ने कहा ब्लॉकबस्टर

सई रा नरसिम्हा रेड्डी का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में चिरंजीवी एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में हैं और अमिताभ बच्चन, नयनतारा, विजय सेतुपति, किच्चा सुदीप, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी की कहानी बताती है और ट्रेलर देखकर आपके अंदर देशभक्ति की भावना बहुत ही तेज़ी से हिलोरें मारेगी।

फिल्म में चिरंजीवी एक महान स्वंतत्रता संग्राम सेनानी की भूमिका में दिखाई देंगे जो ईस्ट इंडिया कंपनी की क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाता है और अपने कबीले को उनसे लड़ने के लिए धीरे धीरे तैयार करता है।

sye-raa-narasimha-reddy-hindi-trailer-stuns-fans

ट्रेलर के दृश्य शानदार है और एक बेहतरीन फिल्म का वादा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 1880 के दशक की कहानी बयान करती है और ट्रेलर का हर दृश्य उस दौर को बखूबी से परदे पर उतारते हुए दिखता है। कॉस्ट्यूम से लेकर डायलॉग तक सब कुछ शानदार लग रहा है।

ट्रेलर में चिरंजीवी को भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देखकर आपको भी उनका साथ देने का मन करेगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी के गुरू की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और इसके अंदर एक और साउथ ब्लॉकबस्टर के हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज करने के सारे लक्षण नज़र आ रहे हैं।

देखिए हिंदी बॉक्स ऑफिस पर साउथ की कुछ टॉप फिल्मों का प्रदर्शन -
{photo-feature}

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X