..................... Swini Khara child artist engagement amitabh bachchan chini kum ba bahu aur baby Swini Khara engagement photos - Hindi Filmibeat

Swini Khara: 'चीनी कम' की नन्ही सी बच्ची को मिला सपनों का राजकुमार, सगाई के बाद अब जल्द उठेगी डोली

Swini Khara Engagement

Recommended Video

Swini Khara Engaged:Cheeni Kum child actor स्वीनी खरा ने शेयर की Engagement की Photos| FilmiBeat

Swini Khara Engagement: 'चीनी कम' और 'बा बहू और बेबी' जैसे हिट लिस्ट में दिखाई दे चुकी चाइल्ड आर्टिस्ट स्विनी खरा ने अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है। अब ये नन्ही सी बच्ची काफी बड़ी हो गई है। इतनी बड़ी की अब ये अपने सपनों के राजकुमार के साथ उड़ने के लिए भी तैयार हो गई है। स्विनी खरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई रचा ली है और अब ये हसीना जल्द ही शादी के लिए भी तैयार है।

स्विनी खरा ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। स्विनी खरा फिल्म एम एस धोनी में जयंती के किरदार में दिखाई दे चुकी हैं।

स्विनी का लुक

स्विनी का लुक

स्विनी खरा को अब सालों बाद देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे। बीते कई सालों में उनका लुक भी काफी बदल गया है। सगाई की तस्वीरों में स्विनी बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हाल ही में स्विनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई की है। तस्वीरों में, स्विनी लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को डायमंड और एमरल्ड नेकलेस के साथ पूरा किया है।

लिखी ये बात

लिखी ये बात

दूसरी ओर, उनके मंगेतर उर्विश ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए स्विनी ने लिखा, "मैं आपसे कागज की अंगूठी के साथ शादी करूंगी। #SwiniGotHerVish"।

स्विनी की फिल्में

स्विनी की फिल्में

टीवी शो के अलावा, स्विनी को कई लोकप्रिय फिल्मों में भी देखा गया है। इसमें सैफ अली खान और विद्या बालन की परिणीता, चिंगारी, अमिताभ बच्चन और तब्बू की रोमांटिक कॉमेडी चीनी कम, शाहिद कपूर और आयशा टाकिया स्टारर पाठशाला आदि शामिल हैं।

स्विनी के टीवी शोज

स्विनी के टीवी शोज

इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया है। 'जिंदगी खट्टी-मीठी', 'दिल मिल गए' लेकिन उन्हें खास पहचान एम एस धोनी फिल्म से मिली थी। इंस्टाग्राम पर स्वीनी अक्सर देश-विदेश की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।हालांकि एक्ट्रेस शादी कब कर रही है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल स्वीनी फिल्मों से दूर हैं।

Read more about: swini khara bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X