..................... राजा नहीं चाहता स्वेता को तलाक देना, Raja does not want divorce with sweta - Hindi Filmibeat

राजा नहीं चाहता स्वेता को तलाक देना

By Staff


दूरदर्शन पर 30 अक्टूबर से दिखाये जाने वाले शो चंद्रमुखी में नकारात्मक किरदार निभा रहे राजा चौधरी अपनी पत्नी स्वेता तिवारी को तलाक नहीं देना चाहते, लेकिन स्वेता है कि राजा से हर हाल में तलाक चाहती है. राजा जो कि जो कि मेरठ में रहने चला गया है, अपनी बेटी पलक के सातवें जन्मदिन पर मुंबई आया और जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया.

ज्ञात हो कि राजा चौधरी की शराब पीकर हुड़दंग करने और स्वेता के साथ मारपीट करने से स्वेता इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने फिर अलग होकर रहना और तलाक देना ही बेहतर समझा. हालांकि अभी तलाक नहीं हुआ है लेकिन स्वेता हर हाल में जहां तलाक लेना चाहती है, वहीं राजा तलाक नहीं देना चाहते.

तलाक रोकने के लिये राजा अपनी गंदी हरकतों पर अंकुश लगाने का वादा भी स्वेता से किये लेकिन स्वेता को अब अपने इस शराबी और ऐय्याश पति पर बिल्कुल भरोसा नही है. स्वेता का कहना है कि उसने राजा को सुधरने का काफी मौका दिया, लेकिन जिस तरह कुत्ते की पूंछ हमेशा टेढी ही रहती है, वैसे ही राजा भी सुधरने वाला नही है.

लेकिन बताया जाता है कि बेटी पलक के जन्मदिन को मनाने के बाद राजा जब जाने लगे तो वह बेटी से बिछड़कर बहुत ही भावुक हो गये और उनकी आंख में आंसू आ गये. लेकिन स्वेता का दिल फिर भी नहीं पसीजा. स्वेता का कहना है कि यह सब राजा का सिर्फ नाटक है. उसके दिल में अगर बेटी के लिये सचमुच प्यार होता तो वह अपनी गलत हरकत को कब का सुधार लेता. अब चाहे कुछ भी हो जाये वह राजा के नाटक से पिघलने वाली नही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X