..................... Sweta Tiwari as a 'bad girl' | 'बुरी लड़की' बन गई स्वेता - Hindi Filmibeat

'बुरी लड़की' बन गई स्वेता

By Staff

Sweta Tiwari
स्वेता तिवारी स्माल सक्रीन पर अपनी छवि बदलना चाहती है। जल्दी ही वे एक बुरी लड़की के रूप में नजर आने वाली हैं। जी हां, इन दिनों वह एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो कसौटी जिंदगी के में प्रेरणा की सकारात्मक भूमिका कर रही है।

वह अब निर्माता बोनी जैन और निर्देशक नंदकुमार काले के नये टीवी शो अजीब में बुरी लडकी के किरदार में नजर आएंगी। इसमें वह एक सुपर स्टार की भूमिका में है।

निर्माता बोनी जैन ने बताया कि स्वेता इसमें एक सुपरस्टार बनी है जो कि एक अरबपति से रिश्ता बनाने में नाकामयाब हो जाती है और बदला लेने पर उतारु हो जाती है।

वह अरबपति कौन है, इस बारे में निर्माता ने कोई खुलासा नहीं किया और कहा कि उसे थोडा बाद में दिखाया जायेगा। अजीब में मुख्य भूमिका आरती ठाकुर की है जो कि अंजलि बनी है।

इसमें आरती और स्वेता की भूमिका साथ साथ चलेंगी। इसके इलावा शोमें वरुड बडोला, तनाज और बख्तियार इरानी और साक्षी तंवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X