कंगना रनौत की 110 करोड़ी मणिकर्णिका पर टूटा पहाड़, सोनू सूद के बाद इस एक्टर ने छोड़ी फिल्म
कंगना रनौत की मणिकर्णिका के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब कंगना पर एक और पहाड़ टूट पड़ा है। सोनू सूद के बाद, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं, स्वाति सेमवाल भी दोबारा फिल्म करें या ना करें, इसे लेकर काफी असमंजस में है। स्वाति ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी ये परेशानी बांटी।
स्वाति ने बताया कि मुझे 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर की डेट्स के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन अभी तक मुझे प्रोड्यूसर कमल जैन ने बदलाव के बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी तक मैंने कुछ भी तय नहीं किया है। मैंने जो कुछ भी पढ़ा है केवल मीडिया में ही पढ़ा है। मुझे अभी तक फिल्म की टीम ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

स्वाति ने हाल ही में एक्टिंग करियर शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म करने के मेरे पास केवल तीन कारण थे - डायरेक्टर कृष, सोनू सूद और प्रोड्यूसर कमल जैन। अब इनमें से दो कारण तो रहे नहीं, ऐसे में मै अभी फिल्म को लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रही हूं। वहीं सोनू सूद के फिल्म से जाने के बारे में भी स्वाति ने बात की।
स्वाति की मानें तो सोनू और कंगना दोनों ही काफी अच्छे एक्टर हैं इसलिए उनके झगड़े पर वो कोई कमेंट नहीं कर सकती हैं। हालांकि इतना ज़रूर है कि सोनू पहले भी फराह खान के साथ काम कर चुके हैं तो महिला डायरेक्टर के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। स्वाति बताती हैं ये दिक्कत अब किसी को नहीं है।
[दिसंबर 2018 का हंगामा- अजय देवगन स्टाइल में दबंग एंट्री]
स्वाति खुद भी एक डायरेक्टर हैं और कहती हैं कि उलटा जब लोग महिला डायरेक्टर के साथ काम करते हैं तो काफी खुश रहते हैं कि बदलाव हो रहे हैं। मैंने आज तक किसी एक्टर के साथ ये दिक्कत नहीं झेली है।
फिल्म में सोनू सूद की शूटिंग लगभग 45 दिन की थी जिसे अब छोटा करके 10 दिन की कर दिया गया है और फिल्म में उन्हें रिप्लेस करने जा रहे हैं मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब।
वैसे जानिए बॉलीवुड में कितनी फिल्में, इस तरह के क्रिएटिव झगड़ों में फंस चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications

