सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करतीं स्विस्तिका मुखर्जी- शेयर किया मजेदार अनदेखा वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे लगभग एक महीना हो चुका है लेकिन उनकी अभी भी लोगों के दिलों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत की को-स्टार रहीं एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जहां वो सुशांत के साथ मस्ती भरा डांस कर रही हैं। स्वस्तिका ने लिखा, मैं सुशांत को इसी तरह याद रखना चाहती हूं।
यह वीडियो जमशेदपुर की है, जहां फिल्म की पूरी टीम शूटिंग करने पहुंची थी। स्वास्तिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'वो किज़ी के साथ मेरे साथ डांस करता था। मैं सुशांत को ऐसे ही याद रखना चाहती हूं। हमेशा। साधारण। मज़ा करने वाला। ख़ुश रहने वाला। सितारों के साथ यूं ही नाचते रहना, व्बॉय। ढ़ेर सारा प्यार। मैं हमेशा इसका आनंद उठाती रहूंगी। स्वास्तिका ने निर्देशक मुकेश छाबड़ा का इस मोमेंट को कैमरे में कैद करने के लिए शुक्रिया अदा किया।

जाहिर तौर पर सुशांत के ये आखिरी पल बेहद खास और इमोशनल हैं। उनके साथी कलाकार और चाहने वाले हमेशा ये यादें अपने दिलों में बनाकर रखना चाहते हैं। 24 जुलाई को सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
View this post on InstagramA post shared by Swastika Mukherjee (@swastikamukherjee13) on
दिल बेचारा में स्वास्तिका, फ़िल्म की मेनलीड एक्ट्रेस संजना सांघी यानि किज़ी की मां के रोल में हैं। स्वास्तिका को इससे पहल दर्शक पाताल लोक वेब सीरीज़ में देख चुके हैं, जिसमें उन्होंने नीरज कबी की पत्नी का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











